Published by, Nitish Kumar
PNN:- Weekend Mini LockDown in Noida: कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभाव और खतरे के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 55 घंटे का लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे शुरू हो जाएगा। शनिवार और रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन रहने के बाद सोमवार सुबह 5 बजे यह खत्म होगा। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान सिर्फ उन्हीं लोगों को आनें जाने की अनुमति होगी जो लोग आवश्यक सेवाओं से जुड़े होंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रहेगा।
क्या रहेगा बंद और क्या खुलेगा
दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पूरी तरह सील रहेगा। सिर्फ ई-पास धारकों को ही आवाजाही की अनुमति होगी। बिना वजह घरों से निकले की अनुमति नहीं होगा। इसका उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी। सार्वजनिक स्थलों पर हर किसी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन पर 500 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। बिना की वजह से बाहर निकले लोगों की गाड़ियां तक जब्त हो सकती हैं। पुलिस द्वारा मांगे जाने पर जुरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को पास दिखाना अनिवार्य होगा। साप्ताहिक बाजार नहीं खुलेंगे। मिठाई व अन्य चीजों की दुकानों के खोलने पर प्रतिबंध रहेगा।
इन्हें मिलेगी छूट
डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों को आने-जाने की छूट होगी। सफाई कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मी प्रतिबंध से बेअसर रहेंगे। नेशनल और राजमार्गों पर आवागमन पूर्व की तरह रहेगा। हाईवे किनारे पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। जरूरी सामानों की आपूर्ति पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी। मालवाहक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा। रेल और हवाई यात्रा करने वाले लोगों पर प्रतिबंध नहीं होगा। मीडिया कर्मियों को छूट रहेगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन यहां जाने वालों को मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। दूध और मेडिकल की शॉप खुलीं रहेंगी। निर्माण कार्यों पर खासतौर से हाई-वे के निर्माण कार्य प्रतिबंध से बाहर रहेंगे।

Comments
Post a Comment