Skip to main content

#DilBechara,अपनी आखिरी फिल्म में Sushant Singh Rajput सबको दे गए ये संदेश...

PNN, Published by Nitish Kumar

इस दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने भले ही अपनी आखिरी फिल्म में सभी को भावुक कर दिया हो, लेकिन उन्होंने एक बड़ा संदेश लोगों तक पहुंचाया है.

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा (Dil Bechara)' 24 जुलाई को डिजिटली रिलीज किया गया. फिल्म के रिलीज होते ही सुशांत के चाहने वाले इसे देखकर भावुक हो गए और अपना दर्द सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए जाहिर करने लगे. इस दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत ने भले ही अपनी आखिरी फिल्म में सभी को भावुक कर दिया हो, लेकिन उन्होंने एक बड़ा संदेश लोगों तक पहुंचाया है.

सुशांत ने अपनी आखिरी फिल्म के जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश की है कि इस दुनिया में प्यार से बड़ा कुछ नहीं है. एक ऐसा शख्स जो फिल्म में जिंदगी और मौत के बीच खड़ा है, वह मरने वाला है... लेकिन फिर भी जिंदगी के बचे कुछ पलों को वह प्यार के साथ जीना चाहता है, मुस्कुराना चाहता है और एक-दूसरे के बीच प्यार बांटना चाहता है. फिल्म में सुशांत की इस सोच का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और शायद वह यही चाहते भी होंगे. 
इस फिल्म को देखने के बाद यह यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि सुशांत अब हमारे बीच नहीं हैं. सुशांत की यह फिल्म उनके चाहने वालों के लिए एक यादगार फिल्म बन गई है. सुशांत एक ऐसे कलाकार थे, जो अपने फैंस से काफी जुड़े हुए थे. सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए सुशांत हमेशा अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया करते थे. इसलिए सुशांत और उनके फैंस के बीच की बांडिंग गजब की थी. यही वजह है कि आज भी सुशांत की याद में उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं.


सुशांत के अचानक निधन से न सिर्फ उनके परिवार, दोस्त और फैंस को झटका लगा, बल्कि ये फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बहुत बड़ा झटका है. ऐसा कलाकार जो अपने दम पर कुछ करने की इच्छा रखता था और जिस भी फिल्म में उन्होंने काम किया वे लगभग कॉमर्शियली सक्सेस रही, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उनको अपनी जान देनी पड़ी. यह एक बहुत बड़ा सवाल है और इसी सवाल का जवाब मुंबई पुलिस खोजने में लगी हुई है.

Comments

Popular posts from this blog

"शिवसेना सरकार और बॉलीवुड माफियाओं को घेरा": भाजपा नेता रवि तिवारी। सीबीआई जांच पर अनिल देशमुख की टिप्पणी।

Published by:-Nitish Kumar PNN:- जहां भारत के लोग सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं राजनीतिक खेल शुरू हो गया है।  सोशल मीडिया के लगातार दबाव के बाद, बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी और अंत में रिया की अपील पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपनी चुप्पी तोड़ी।  अनिल ने सुशांत सिंह राजपूत की सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया।  अनिल ने मिड-डे के हवाले से कहा, "मेरे पास ट्वीट और अभियान हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि सीबीआई जांच की आवश्यकता है। मुंबई पुलिस ऐसे मामलों को संभालने के लिए पर्याप्त सक्षम है और वे हर पहलू की जांच कर रहे हैं।  खबर वायरल होने के बाद से, सुशांत के प्रशंसकों ने अनिल देशमुख का विरोध किया।  सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से काफी मुखर रहे भाजपा नेता रवि तिवारी बिहारी ने अपने ट्विटर पर लिखा, "वी नेवर एक्सपेक्टेड शिवसेना सरकार और बॉलीवुड माफियाओं को घेर लिया .... उनका रवैया शुरू से ही बिल्कुल अलग था। हम केवल सीबीआई जांच की मांग करते हैं। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और न्याय लेकर रहेंगे।

Artacus Academy ने मनाया दस दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव।

Noida News Network :- गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है, एक हिंदू त्योहार है जो भगवान गणेश के कैलाश पर्वत से अपनी मां देवी पार्वती / गौरी के साथ पृथ्वी पर आने का जश्न मनाता है।Artacus Academy के Founder Monika Gupta ने बताया की आर्टाकस अकादमी, नोएडा ने 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव ऑनलाइन पेंटिंग और ड्राइंग गतिविधि द्वारा मनाया। छात्रों ने नोएडा, गुड़गांव, अगरतला, नजीबाबाद, दिल्ली और दक्षिण भारत से भाग लिया।

#Candle4SSR रवि तिवारी बिहारी की अपील पर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने को हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन।

#Candle4SSRPNN/Published by Nitish Kumar भाजपा नेता रवि तिवारी बिहारी ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग के लिए शांतिपूर्ण डिजिटल विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिनका पिछले महीने मुंबई में निधन हो गया था। रवि तिवारी बिहारी ने सुशांत के प्रशंसकों से बुधवार शाम 8 बजे उनके नाम से एक मोमबत्ती जलाकर #Candle4SSR और उन्हें टैग करते हुए ट्विटर पर तस्वीरें साझा करने का आग्रह किया है, जिसे वह रीट्वीट करेंगे। अभिनेता के असामयिक निधन की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच शुरू करने के लिए अधिकारियों से अनुरोध करने का एक शांतिपूर्ण तरीका भी है। रवि तिवारी बिहारी ने ट्वीट किया जिसमें सभी से शांतिपूर्ण विरोध में हिस्सा लेने का आग्रह किया गया। आपको बता दें की देखते ही देखते#Candle4SSR trend कर गया डेढ़ घंटे में साढ़े 5 लाख से ज्यादा ट्वीट हो गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा डिजीटल प्रोटेस्ट बन गया। https://twitter.com/iRaviTiwari/status/1285953174931554306?s=09