Published by Nitish Kumar
PNN,उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 94 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4554 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि इनमें 3,619 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं, जबकि 895 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से 40 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अबतक 66,230 लोगों के नमूने लिए गए। जिनमें से 4,554 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
अगर प्रदेश की बात करें तो रोज ही रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 2712 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या अब 60 हजार 771 हो गई है। इसमें से 37 हजार 712 लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 21 हजार 711 सक्रिय मामले हैं। कोरोना के कारण उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 1348 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिदिन एक लाख टेस्ट करने की कार्ययोजना बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किया जाना जरूरी है। सीएम ने कहा कि 30 लाख से अधिक की आबादी वाले जिलों में रैपिड एन्टीजन टेस्ट के द्वारा 2 हजार टेस्ट प्रतिदिन तथा इससे कम जनसंख्या वाले जिलों में कम से कम 1,000 टेस्ट प्रतिदिन रैपिड एन्टीजन टेस्ट विधि के माध्यम से किए जाएं।

Comments
Post a Comment